धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने अलग-अलग चिह्नों का विशेष महत्व बताया गया है। इन्हीं में से एक है मछली का चिह्न। माना जाता है कि हथेली पर मछली का स्पष्ट और सही आकार में बना होना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन में धन, मान-सम्मान, सफलता और आध्यात्मिक उन्नति मिल सकती है। खासतौर पर यदि यह चिह्न हथेली के कुछ विशेष स्थानों पर बना हो, तो इससे मोक्ष भी मिल सकता है। चलिए जानते हैं इस चिन्‍ह का महत्‍व।