धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्‍त्र में शरीर की साफ-सफाई से जुड़े कुछ कार्यों को क्षौर कर्म कहा जाता है। इसमें बाल कटवाना, दाढ़ी-मूंछ बनवाना और नाखून काटना जैसे काम शामिल हैं। हम बिना सोचे-समझे कई बार ये सारे काम कर जाते हैं। मगर शास्त्रों में क्षौर कर्म को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं।
माना जाता है कि इन नियमों का ध्यान न रखने से व्यक्ति को स्वास्थ्य, धन और जीवन के अन्‍य क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए क्षौर कर्म करते या करवाते समय सही दिन और तिथि का ध्यान रखना शुभ माना जाता है। चलिए इसके बारे में हम आपको विस्‍तार से बताते हैं।