धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्व है। यह त्योहार भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी के अवसर पर बाल गोपाल की पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन के सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।