धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कजरी तीज का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विधान है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं और कुंवारी कन्याएं भी विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत रखती हैं।