Religion
भगवान अच्छे लोगों की ही सबसे ज्यादा परीक्षा क्यों लेते हैं? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हम जीवन में किसी बड़ी मुसीबत या दुख से गुजर रहे होते हैं, तो मन में एक सवाल जरूर आता है "आखिर अच्छे लोगों के साथ ही हमेशा बुरा क्यों होता है? जो इंसान किसी का बुरा नहीं सोचता, भगवान उसी की
लेखक Shraddha Pandey6K पढ़े गए
-1787306343081.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब हम जीवन में किसी बड़ी मुसीबत या दुख से गुजर रहे होते हैं, तो मन में एक सवाल जरूर आता है "आखिर अच्छे लोगों के साथ ही हमेशा बुरा क्यों होता है? जो इंसान किसी का बुरा नहीं सोचता, भगवान उसी की सबसे ज्यादा परीक्षा क्यों लेते हैं?" अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो श्रीमद्भगवद्गीता में आपको इसका जवाब बड़ी ही आसानी से मिलता है।
महाभारत के युद्ध के समय जब अर्जुन भी ऐसी ही मानसिक उलझन, पीड़ा और निराशा से गुजर रहे थे, तब भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें जीवन के सुख-दुख का असली रहस्य समझाया था।



