धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में प्रत्येक माह का अपना धार्मिक महत्व है। जहां श्रावण मास का महीना भगवान शिव और उनकी भक्ति के लिए समर्पित है, वहीं भाद्रपद का महीना भगवान गणेश, भगवान श्रीकृष्ण और श्रीविष्णु की पूजा के लिए समर्पित है।
इस साल सावन का महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण मास की पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। वहीं इसके ठीक अगले दिन यानी 29 अगस्त 2026, शनिवार के दिन भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। अगस्त महीने में भादो की शुरुआत में कुछ खास पर्व का एक साथ संयोग बन रहा है।