धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में त्रिदेवियों, मां पार्वती, माता लक्ष्मी (धन की देवी) और मां सरस्वती (ज्ञान व विद्या की देवी) का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे 24 घंटे में कुछ पल ऐसे जरूर आते हैं, जब हमारी जुबान पर ज्ञान की देवी सरस्वती का वास होता है। उस वक्त हमारे मुंह से निकली हर बात पत्थर की लकीर बन जाती है यानी सच साबित हो जाती है।