धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में जब भी कोई घर में पूजा-पाठ, हवन या कथा होती है, तो उसके अंत में 'दक्षिणा' देने की परंपरा काफी पुरानी है। आमतौर पर हम दक्षिणा का मतलब सिर्फ पैसे देने से जोड़ लेते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसका मतलब बहुत गहरा और पवित्र है। धार्मिक मान्यताओं में दक्षिणा पूजा संपन्न कराने वाले गुरु या धार्मिक व्यक्ति के प्रति हमारा सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है।