Religion
प्रेमानंद महाराज ने बताया भगवान शिव का वह खास मंत्र, जिसका बिना गुरु के कहीं भी कर सकते हैं जाप
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव जिन्हें सृष्टि की उत्पत्ति और संहार का आधिपति कहा गया है। हिंदू दर्शन में शिव को शांत, सौम्य, अनुशासन और गंभीर प्रवृत्ति का ईश्वर बताया गया है। शास्त्रों में साफ-साफ कहा गया है कि, शिव को
लेखक Ankur Agnihotri20K पढ़े गए
-1787300471180.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान शिव जिन्हें सृष्टि की उत्पत्ति और संहार का आधिपति कहा गया है। हिंदू दर्शन में शिव को शांत, सौम्य, अनुशासन और गंभीर प्रवृत्ति का ईश्वर बताया गया है। शास्त्रों में साफ-साफ कहा गया है कि, शिव को मानने वाले, उनके प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं में भी धीरे-धीरे भगवान शिव के यही गुण आ जाते हैं।
भगवान शिव को मनुष्य अपनी सुविधा के अनुसार पूजता है। कोई उनकी विशेष पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और आरती करता है, तो कुछ लोग बस एक लोटा जल और शिव से जुड़े साधारण से मंत्रों का जाप कर उनकी पूजा का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।



