Religion
एकादशी ही नहीं रविवार और द्वादशी को भी नहीं तोड़े जाते तुलसी के पत्ते, माना जाता है बेहद अशुभ
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। लगभग हर घर में तुलसी जरूर लगी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसी वजह से उन्हें 'ह
लेखक Shraddha Pandey30K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। लगभग हर घर में तुलसी जरूर लगी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इसी वजह से उन्हें 'हरिप्रिया', 'वृंदा' और 'विष्णु-प्रिया' जैसे सुंदर नामों से भी जाना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि तुलसी माता देवी लक्ष्मी की सहायक हैं और घर के वातावरण को शुद्ध करती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शास्त्रों में इस पौधे से पत्ते तोड़ने के भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं? कहा जाता है कि एकादशी के साथ-साथ द्वादशी को भी तुलसी तोड़ना मना होता है।



