धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान भगवान को अलग-अलग तरह की पूजा सामग्री अर्पित की जाती है। इनमें दूध, दही, घी, शक्कर, गंगाजल और शहद का विशेष महत्व है। खासकर, पंचामृत बनाने और भगवान के अभिषेक में शहद का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा में शहद ही क्यों चढ़ाया जाता है? इसके पीछे केवल परंपरा ही नहीं, बल्कि गहरा धार्मिक भाव भी जुड़ा हुआ है। इस आर्टिकल में जानेंगे कि आखिर क्यों शहद का इस्तेमाल इतना जरूरी है।