धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मृत्यु एक ऐसा कड़वा सच है जिसके बारे में जानने के बाद भी मनुष्य अंजान बना रहता है। धरती लोक पर जन्म लेने वाले प्रत्येक जीव को एक न एक दिन जरूर मरना है। व्यक्ति जब तक जीवित रहता है लगातार कोई न कोई कार्य करता ही रहता है। यही काम व्यक्ति के कर्मों का निर्धारण करती हैं।
हिंदू मान्यताओं और गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति जीवित रहते हुए अच्छे कार्य करता है, उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है। वहीं जिसने संपूर्ण जीवन बुरे कर्म ही किए हो, उसे नरक जाना पड़ता है।