धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस्लाम धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगों के लिए ईद मिलाद-उन-नबी बेहद पाक (शुभ) और अजमत (गौरवशाली) दिनों में शामिल है। यह वह पाक मौका है, जब पैगंबर-ए- इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की विलादत-ए-मुबारक यानी 'जन्म की बधाई' को मनाया जाता है।
ईद मिलाद-उन-नबी दुनिया भर के कई देशों के साथ भारत में भी बड़ी अकीदत (श्रद्धा) और एहतराम (सम्मान) के साथ मनाया जाता है।