आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज श्रावण शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, 21 अगस्त शुक्रवार का दिन है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी और शुक्र देवता की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं सताती है।
आज अनुराधा और ज्येष्ठ नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज चंद्र अनुराधा नक्षत्र और फिर ज्येष्ठ नक्षत्र में विराजमान हैं। आइए एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी से जानते हैं शुक्रवार का शुभ योग, नक्षत्र, दिशा, मूल, राहुकाल से लेकर पंचांग से जुड़ी संपूर्ण जानकारी।