धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इनमें से एक हैं देवी मनसा, जिन्‍हें नागों की देवी भी कहा गया है। इनका भगवान शंकर से गहरा रिश्‍ता है। माता मनसा के जन्म और भगवान शिव से उनके संबंध को लेकर अलग-अलग पुराणों विभिन्न कथाएं मिलती हैं। इसका विस्तृत वर्णन ब्रह्मवैवर्त पुराण के प्रकृति खंड के अध्याय 45 और 46 में मिलता है। पुराण में दोनों का क्‍या संबंध बताया गया है, चलिए जानते हैं।