Religion
मृतक की अस्थियां घर में कितने दिनों तक रखी जा सकती हैं? गरुड़ पुराण में छिपा है यह रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के कई नियम बताए गए हैं और उनका पालन जरूरी है। जब घर में किसी की मृत्यु होती है तो मृतक के परिवार के लोग सबसे पहले कुछ रिवाजों को निभाते हैं, जिसमें मृत शरीर को स्नान कर
लेखक Samvida Tiwari25K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के कई नियम बताए गए हैं और उनका पालन जरूरी है। जब घर में किसी की मृत्यु होती है तो मृतक के परिवार के लोग सबसे पहले कुछ रिवाजों को निभाते हैं, जिसमें मृत शरीर को स्नान कराने से लेकर नए वस्त्र पहनाना शामिल है।
उसके बाद शव को श्मशान ले जाते हैं और मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया जाता है, लेकिन सभी संस्कार यहीं पूर्ण नहीं होते हैं। चिता की अग्नि जब ठंडी हो जाती है तब अस्थियां इकट्ठी की जाती हैं और उन्हें सही समय पर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित किया जाता है।



