धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व मुख्य रूप से भाई और बहन के बीच प्यार का पर्व माना जाता है। बहनें अपने भाई की कलाई में इस दिन राखी के रूप में न जाने कितने आशीर्वाद और दुआएं बांधती हैं और भाई उनका हमेशा साथ देने का वचन देते हैं। ये बंधन वैसे ही अटूट है, लेकिन राखी की डोर इसे और ज्यादा मजबूत बनाती है।
वैसे तो राखी मुख्य रूप से भाई को बांधी जाती है, लेकिन इससे पहले ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए देवी-देवताओं की भी राखी की डोर बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।