धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत शंखनाद से करने की परंपरा है। मंदिरों में आरती के समय शंख की आवाज सुनाई देना आम बात है। मान्यता है कि शंख की आवाज वातावरण को सकारात्मक बना देती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यही वजह है कि इसे केवल पूजा की वस्तु नहीं, बल्कि शुभता और पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है।
समुद्र मंथन से जुड़ा है शंख का संबंध