धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में भगवान शिव को ब्रह्मांड का सर्वोच्च देवता ही नहीं, बल्कि निर्माता भी माना जाता है। शास्त्रों में शिव के गुणों को इतना समृद्ध बताया गया है कि, हजार सालों तक भी उनका वर्णन कर पाना आसान नहीं है।
वेद पुराण में उनकी महिमा के बारे में 'नेति नेति', यानी उन्हें जानना असंभव है। भगवान शिव के कई नामों में एक नाम 'आशुतोष' भी है, जिसका मतलब है कि वे बड़ी ही सरलता से खुश हो जाते हैं।