Religion
त्रेता युग में अयोध्या के राजा जब श्री राम थे, तब मथुरा के राजा कौन थे ? पुराणों में बताई गई है दिलचस्प बात
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वाल्मीकि रामायण के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा थे, उस समय श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पर श्रीराम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न का शासन था। वाल्मीकि रामायण में शत्रुघ्न को श्रीर
लेखक Anuradha Gupta27K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वाल्मीकि रामायण के अनुसार त्रेता युग में जब भगवान श्रीराम अयोध्या के राजा थे, उस समय श्री कृष्ण की नगरी मथुरा पर श्रीराम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न का शासन था। वाल्मीकि रामायण में शत्रुघ्न को श्रीराम के अत्यंत प्रिय और पराक्रमी भाइयों में बताया गया है।
कथा के अनुसार शत्रुघ्न ने श्री राम जी की आज्ञा का पालन करते हुए मथुरा क्षेत्र में भय पैदा कर रहे राक्षसों के अत्याचार से प्रजा को मुक्त कराया था। उसके बाद उन्हीं को वहां का राजा बना दिया गया था। आगे की कथा और भी दिलचस्प है, चलिए आपको बताते हैं।



