धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में प्राचीन काल से ही यज्ञ, हवन और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहा है। जब भी घर में सुख-शांति, विवाह, गृह प्रवेश या किसी शुभ कार्य की शुरुआत होती है, तो हवन जरूर कराया जाता है। आपने भी पूजा-पाठ के दौरान एक बात पर जरूर गौर किया होगा कि जब भी हवन कुंड में आहुति डाली जाती है, तो हर बार मंत्र के अंत में 'स्वाहा' शब्द का उच्चारण किया जाता है।
पंडित जी से लेकर पूजा में बैठे सभी लोग बड़े ही भाव से 'स्वाहा' कहते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आहुति देते समय सिर्फ 'स्वाहा' ही क्यों कहा जाता है? आइए, एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार इसके पीछे का गहरा रहस्य समझते हैं।