धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवग्रहों में बहुत ऊर्जा होती है। इनमें से कुछ शांत होते हैं तो कुछ उग्र। मंगल इनमें से एक है। किसी जातक की कुंडली में अगर मंगल की महादशा चल रही है, तो उसके जीवन में उथल-पुथल मचना स्वाभाविक है। मंगल की महादशा सात वर्ष तक जातकों को परेशान करती है। ऐसे में इससे बचाव के लिए ग्रह ज्योतिष में कुछ बहुत ही शक्तिशाली उपाय बताए गए हैं।
अगर आपको भी अपनी ऊर्जा , साहस, पराक्रम और उत्‍साह में कमी लग रही है और ऐसा एक दिन नहीं बल्कि कई दिनों और महीनों से हो रहा है, तो आपको भी एक बार किसी ज्‍योतिष को अपनी कुंडली दिखा लेनी चाहिए, हो सकता है कि आपके ऊपर भी मंगल की महादशा चल रही हो। मंगल के कमजोर या अशुभ होने पर जीवन में गुस्सा, विवाद और तनाव जैसी परेशानियां आने लग जाती है, जिससे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।