आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज श्रावण मास की श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, 20 अगस्त गुरुवार का दिन है। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। माना जाता है कि, इस दिन पीले कपड़े पहनने से, केले के पेड़ की पूजा करने के साथ व्रत रखने से सुख-समृद्धि, ज्ञान और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।