धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कलियुग में अधर्म, लालच, क्रोध और नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है। कहा जाता है कि कुछ ऐसी आदतें और चीजें हैं, जिनके कारण व्यक्ति के जीवन में अशांति और परिवार में कलह बढ़ती है।
श्रीमद्भागवत महापुराण में राजा परीक्षित और कलियुग से जुड़ी एक रोचक कथा मिलती है। इसमें कलियुग के पांच निवास स्थान बताए गए हैं। मान्यता है कि इन स्थानों पर अधर्म और बुराइयों का प्रभाव अधिक रहता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी पांच चीजें हैं, जिनसे जुड़ी आदतों को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना गया है।