धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में छठा स्वरूप मां कात्यायनी का है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी पाने की मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि विवाह योग्य लड़कियां अच्छे वर और शीघ्र विवाह की कामना से मां कात्यायनी का व्रत रखती हैं।
इस व्रत का संबंध द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों द्वारा की गई पूजा से भी जुड़ा है। आइए जानते हैं मां कात्यायनी के व्रत का महत्व, व्रत रखने की सही तिथि, पौराणिक कथा और पूजा विधि।