धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण महाकाव्य के कई किरदार ऐसे हैं, जिनकी भूमिका बेहद खास होने के बाद भी उनके बारे में काफी कम जानने को मिलता है और महर्षि श्रृंगी ऋषि उन्हीं में से एक थे। श्रृंगी ऋषि के बारे में वाल्मीकि रामायण के बालकाण्ड नवम में देखने को मिलता है। उनके नाम को लेकर यह कहा जाता है कि, उनके माथे पर सींग जैसा उभार होने के कारण उनका यह नाम पड़ा था।