धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।
यही वजह है कि भगवान विष्णु की पूजा और भोग में तुलसी दल का विशेष महत्व होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शाम होते ही तुलसी के पत्ते तोड़ना क्यों मना किया जाता है? इसके पीछे का कारण हमें उज्‍जैन के पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं। वह कहते हैं, "यह समय होता है, जब दीवी लक्ष्‍मी भगवान विष्‍णु के ध्‍यान में लीन होती हैं और यह उनके विश्राम का भी वक्‍त होता है। हालांकि, कुछ पौराणिक कथाओं में यह भी बताया गया है कि तुलसी के पौधे के पत्‍ते देवी वृंदा, जो देवी राधा का स्‍वरूप थीं, उनके केश का अंश होते हैं। इसलिए भी इन्‍हें तोड़ना वर्जित होता है।"