Religion
करवा चौथ पर हमेशा देर से क्यों निकलता है चांद? कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी और चंद्रोदय का पूरा गणित समझें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार के दौरान, महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक लगभग एक दिन का उपवास रखती हैं और पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रख
लेखक Samvida Tiwari30K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व का विशेष महत्व होता है। इस त्योहार के दौरान, महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक लगभग एक दिन का उपवास रखती हैं और पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं।
कई बार कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी की कामना में इस व्रत को करती हैं। इस पर्व से जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं और नियम हैं जिनका पालन जरूर होता है। इनमें से एक है चांद की पूजा करके व्रत का पारण करना। करवा चौथ के दिन उपवास करने के बाद चंद्रमा के दर्शन और पूजा करने के बाद भी अन्न-जल ग्रहण किया जा सकता है।



