Religion
27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक माह, नोट करें करवा चौथ से दीवाली तक सभी व्रत-त्योहारों की तारीखें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह सभी महीनों पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरा महीना भगवान विष्णु, उनके अवतार भगवान श्रीकृष्ण और माता तुलसी की आराधना को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता क
लेखक Kaushik Sharma17K पढ़े गए
-1792916776607.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह सभी महीनों पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पूरा महीना भगवान विष्णु, उनके अवतार भगवान श्रीकृष्ण और माता तुलसी की आराधना को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस माह में श्रीहरि और तुलसी की पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही शुभ परिणाम मिलते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। इस माह में कई पर्व व्रत और पर्व मनाए जाते हैं, जैसे- धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा समेत आदि। ऐसे में आइए इस कार्तिक माह की शुरुआत होने से पहले बताते हैं कि इस माह में कब और कौन सा व्रत और पर्व मनाया जाएगा।



