धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बस्तर में दशहरे का अलग ही महत्‍व है। यहां केवल दशहरे वाले दिन ही यह पर्व नहीं मनाया जाता है बल्कि दो महीने पहले से यह त्‍योहार शुरू हो जाता है और अगले 15 दिन तक चलता रहता है। यहा कुल 75 दिनों तक दशहरा मनाया जाता है।
देश के अधिकांश हिस्सों में जहां दशहरा भगवान राम की रावण पर विजय के रूप में मनाया जाता है, वहीं बस्तर में यह पर्व आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को समर्पित है। यहां न रावण का पुतला जलाया जाता है और न ही उत्सव रामलीला तक सीमित रहता है। यहां 75 दिनों तक हर दिन कोई विशेष उत्‍सव होता है।