धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ दिखाई देता है और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देना भी शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि अर्घ्य के जल में कुछ विशेष चीजें मिलाकर चंद्रमा को अर्पित करने से पूजा का महत्व बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा को अर्घ्य देते समय जल में कौन सी 5 चीजें मिलानी चाहिए और इनका क्या धार्मिक महत्व है।