धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाने वाले भगवान श्रीराम हिंदू धर्म के अत्यंत पूजनीय देवताओं में शामिल है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार जिनके नैतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का उल्लेख महाकाव्य रामायण में देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इक्ष्वाकु वंश के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बड़े बेटे के रूप में उन्होंने जन्म लिया था। भगवान विष्णु ने मनुष्य रूपी श्रीराम का अवतार धरती पर संतुलन बनाने और धर्म को बनाए रखने के लिए लिया था।