धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मंत्र जाप को मन की शांति, एकाग्रता और ईश्वर से जुड़ने का महत्वपूर्ण साधन माना गया है। मगर मंत्र जाप करते वक्‍त अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि मंत्र जाप करते समय आंखें खुली रखनी चाहिए या बंद? क्या बंद आंखों से मंत्र जाप करने पर अधिक फल मिलता है? इस विषय पर उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य श्री मनीष शर्मा बताते हैं, 'मंत्र जाप में एकाग्रता और मन की स्थिरता का विशेष महत्व है। इसलिए आंखें खोलकर और बंद करके, दोनों तरह से जाप किया जा सकता है।'