धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) का पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन जरूरतमंदों को विशेष चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
द्वापर युग के दौरान जब देवराज इंद्र ने अपनी पूजा न होने पर क्रोधित होकर ब्रजमंडल में प्रलयंकारी वर्षा की थी, तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई। यह पर्व दीवाली के अगले दिन मनाया जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि साल 2026 में गोवर्धन पूजा का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।