Religion
करवा चौथ पर सिर्फ निर्जला व्रत रखना ही काफी नहीं, इन परंपराओं का भी है खास महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस पर्व के आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। हर साल यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा
लेखक Kaushik Sharma23K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karwa Chauth 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। सुहागिन महिलाएं इस पर्व के आने का बेसब्री से इंतजार करती हैं। हर साल यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत को सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला रखा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शास्त्रों में इस व्रत से जुड़े कई नियमों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दौरान विशेष बातों का ध्यान न रखने से व्रत टूट सकता है। इसलिए व्रत करने से पहले इसके नियमों के बारे में जरूर जान लें। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि करवा चौथ व्रत के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।



