धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक, जिसे दामोदर का महीना भी कहा जाता है, भगवान श्रीकृष्ण के लिए अपने प्यार को और भी ज्यादा गहरा करने का महीना है। कृष्ण भक्त इसे साल का अत्यंत पवित्र महीना मानते हैं। माना जाता है कि इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-उपासना और नाम जप करने से साल के किसी भी दूसरे समय की तुलना में 1000 गुना ज्यादा आशीर्वाद मिलता है।