धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्त्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 25 अक्टूबर (Kab Hai Sharad Purnima 2026) को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन पृथ्वी पर होता है। यह दिन देवी लक्ष्मी, भगवान कृष्ण और चंद्रमा की विशेष पूजा के लिए अत्यंत खास माना जाता है।
द्वापर युग में शरद पूर्णिमा की रात को ही भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में गोपियों के साथ महारास किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण ने महारास के लिए शरद पूर्णिमा की रात को ही क्यों चुना? अगर नहीं, तो आइए इस लेख में हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।