धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महान आचार्य चाणक्य को अपने समय का सबसे बुद्धिमान और परम ज्ञानी पुरुष माना जाता है। माना जाता है कि, जिस भी व्यक्ति को अपने जीवन में सफलता, समृद्धि, शांति और दुश्मनों पर जीत हासिल करनी है, उसे चाणक्य की शिक्षाओं को अपने जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए।
चाणक्य ने सदियों पहले जिन सिद्धांतों का वर्णन किया था, उसे आज हम 'चाणक्य नीति' कहते हैं। जब व्यक्ति आचार्य चाणक्य के सिद्धांत को पढ़ता और समझता है, तो उसे धीरे-धीरे जीवन में अच्छे-बुरे का समझ अपने आप हो जाता है।