धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आजकल कई लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर घंटों सोचते रहते हैं। कभी बीते हुए समय की बातें मन को परेशान करती हैं, तो कभी भविष्य की चिंता बेचैनी बढ़ा देती है। कई बार हम किसी बात को बार-बार सोचते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिलता। इसके बजाय मन और अधिक थक जाता है। ऐसी स्थिति में भगवद्गीता की शिक्षाएं हमें मन को समझने और शांत करने का रास्ता दिखाती हैं।
भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में मन की चंचलता और उसे नियंत्रित करने के उपाय बताए हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सा श्लोक है, जो हमें बार-बार आने वाले विचारों से निपटने की प्रेरणा देता है।