धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके अपने लोग सुख-दुख में उसका साथ दें और मुश्किल वक्त में सहारा बनें। कई बार आप जिन लोगों पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं, वही आपकी परेशानी की वजह बन जाते हैं। यही नहीं ऐसे लोग कई बार आपके घर और परिवार को भी बर्बाद कर सकते हैं।
आपके लिए यह समझना जरूरी है कि कौन सच में हमारा हितैषी है और कौन अपनेपन की आड़ में नुकसान पहुंचा रहा है। यही नहीं महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में मनुष्य के स्वभाव, रिश्तों और व्यवहार से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई हैं, जो आज के समय में भी प्रासंगिक मानी हैं।