धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म से ही कई संस्कार आरंभ हो जाते हैं और ये मृत्योपरांत तक चलते हैं। इन्हीं संस्कारों में से एक है मुंडन संस्कार। यह बच्चों के लिए एक अत्यंत शुभ संस्कार माना जाता है। इस दौरान बच्चों के बालों को हटाया जाता है और इसे एक बड़ा संस्कार माना जाता है।
मान्यता है कि जन्म के समय बच्चे के सिर में जो बाल होते हैं उसमें काई अशुध्दियां होती हैं और इन्हें दूर करने के लिए ही मुंडन की प्रथा निभाई जाती है। आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चों के मुंडन के बाद सिर पर हल्दी से स्वास्तिक बनाया जाता है और इसे मुंडन संस्कार की पूर्णता से जोड़ा जाता है।