धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र में पैरों के आकार और पैर के अंगूठे की बनावट को बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। किसी व्‍यक्ति के पैरों के अंगूठों की बनावट से यह संकेत मिलते हैं कि उसका स्‍वभाव और जीवन कैसा होगा। मान्यता है कि पैर के अंगूठे और अन्य उंगलियों में व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता और सुख-समृद्धि की झलक नजर आती है। किसी के पैर का अंगूठा गोल होता है, तो किसी का लंबा या छोटा होता है। सामुद्रिक शास्त्र में इन बनावटों के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि आपके पैर के अंगूठे की बनावट आपके बारे में क्‍या राज खोलती है।