धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की पूजा करना, उसकी चांदनी में बैठना और मां लक्ष्मी की आराधना करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है। आइए जानते हैं चंद्रमा की 16 कलाओं का धार्मिक महत्व और शरद पूर्णिमा की रात पूजा करने व्‍यक्ति के जीवन में आने वाले प्रभावों के बारे में।