Religion
हस्तरेखा शास्त्र: अंगूठे के नीचे दिखने वाली इस रेखा को न करें नजरअंदाज, देती है जीवन के 3 बड़े संकेत
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद रेखाओं के आकार, गहराई और बनावट से व्यक्ति के स्वभाव, ऊर्जा और जीवन से जुड़ें कुछ विशेष संकेत मिल सकते हैं। इन्हीं में से एक है जीवन रेखा, जो अंगूठे के नीचे मौजूद
लेखक Anuradha Gupta7K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर मौजूद रेखाओं के आकार, गहराई और बनावट से व्यक्ति के स्वभाव, ऊर्जा और जीवन से जुड़ें कुछ विशेष संकेत मिल सकते हैं। इन्हीं में से एक है जीवन रेखा, जो अंगूठे के नीचे मौजूद शुक्र पर्वत के चारों ओर घूमते हुए कलाई की ओर जाती है।
कई लोगों की हथेली में यह रेखा गहरी और स्पष्ट दिखाई देती है, जबकि कुछ लोगों की जीवन रेखा हल्की या पतली होती है। हस्तरेखा शास्त्र में रेखाओं की बनवाट और स्पष्टता में दिखने वाले अंतर के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों के हाथों में जीवन रेखा के पास एक दूसरी समानांतर रेखा भी दिखाई देती है, जिसे मंगल रेखा कहा जाता है। इन सभी तरह के संकेतों के अलग-अलग अर्थ होते हैं। आइए जानते हैं जीवन रेखा से जुड़े तीन प्रमुख संकेतों के बारे में।



