धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है और इस दिन को सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास करती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही इस व्रत का पारण किया जाता है।
इस दिन की पूजा में कुछ विशेष चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे करवा, छलनी, सींकें, सुहाग का सामान, दीपक, चावल प्रमुख माने जाते हैं। आमतौर पर यह सामग्रियां किसी भी पूजा में इस्तेमाल में लाई जाती हैं, लेकिन करवा की टोंटी में लगाई जाने वाली सींकें इन सामग्रियों से अलग होती हैं।