Religion
करवा चौथ 2026: पंजाब, यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसे मनाया जाता है यह पर्व?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म से जुड़ी विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। यह एक दिन का पर्व पति-पत्नी के गहरे प्य
लेखक Ankur Agnihotri16K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म से जुड़ी विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। यह एक दिन का पर्व पति-पत्नी के गहरे प्यार और अटूट विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती है और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे कई राज्यों में बेहद ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में किस तरह करवा चौथ का व्रत रखा जाता है?



