धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने बंगाल में कभी दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं को अचानक एक तेज आवाज में चिल्लाते हुए सुना है? दुर्गा पूजा ही नहीं किसी भी शुभ अवसर पर महिलाएं एक अलग आवाज में एक साथ बोलती हैं जिसे उलू ध्वनि कहा जाता है।
यह ध्वनि अक्सर धार्मिक उत्सवों, शादियों और अन्य शुभ मौकों पर सुनाई देती है। यह आवाज एक तरह की 'उल्युलेशन' मानी जाती है और यह एक ऐसी मौखिक परंपरा है जो दुनिया भर की कई संस्कृतियों में पाई जाती है।