धर्म डेस्क, नई दिल्ली। दुर्गा पूजा के समापन के समय मां दुर्गा की विदाई का क्षण भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान जहां एक तरफ माता के वापस लौटने के बारे में सोचकर मन भावुक हो उठता है, वहीं इस दौरान माता की विदाई से जुड़ी कुछ ऐसी रस्में भी होती हैं जो इस अवसर को और खास बनाती हैं।
विजयदशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले कई बंगाली पूजा पंडालों में एक विशेष रस्म निभाई जाती है, जिसे दर्पण विसर्जन कहा जाता है। यह भी उन परंपराओं का एक हिस्सा है जो माता दुर्गा के ससुराल लौटने से पहले निभाई जाती हैं।