धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 20 अक्टूबर 2026 यानी कि आज देशभर में विजयदशमी या दशहरा (Dussehra 2026) का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के हिसाब से हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी या दशहरा का उत्सव मनाया जाता है।
इसके अलावा विजयदशमी के साथ ही शारदीय नवरात्र का समापन भी हो जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिए से यह पर्व बेहद खास तो है ही इसके अलावा दशहरा के अवसर पर घर में कुछ खास तरह की चीजें लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।