धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा की रात को आसमान में चमकने वाला चांद काफी चमकीला, उज्जवल और सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026,रविवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और श्रीविष्णु की पूजा के साथ-साथ व्रत रखने और रात को खीर बनाकर उसे खुले आसमान में रखने का विधान है।
माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से पूर्ण होकर अमृत वर्षा करता है, जब चांद की रोशनी खीर पर पड़ती है, तो खीर अमृत के सामान हो जाती है और इस खीर को खाने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। लेकिन कई लोग शरद पूर्णिमा की खीर रात को ही खा लेते हैं, कुछ लोग एक से दो घंटे बाद तो कुछ लोग सुबह खाते हैं। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर खाने का सही समय क्या है?